छत्तीसगढ़

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत असोला में अमृत सरोवर की साफ-सफाई व वृक्षारोपण कार्यक्रम

अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” एवं “स्वच्छोत्सव” पखवाड़ा अंतर्गत आज जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत असोला में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत “जय स्वच्छता” के नारों के साथ हुई, जिसमें अमृत सरोवर तालाब की संपूर्ण सफाई कर तालाब परिसर को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही तालाब के मेढ़ पर “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, जनपद सीईओ अंबिकापुर श्री आर.एस. सेंगर,  कार्यक्रम अधिकारी श्री निलेश जायसवाल, ब्लॉक समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण) श्री अरुणेश श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक श्री आदित्य चंद्राकर, रोजगार सहायक, सरपंच, सचिव, पंच, ग्रामवासी तथा महिला स्व-सहायता समूह की स्वच्छग्राही दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही।

सीईओ श्री सेंगर ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई और ग्रामवासियों को प्रेरित किया कि वे अपने घर का सूखा कचरा स्वच्छग्राही दीदियों को सौंपकर गांव को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने बताया कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत होने वाली सभी गतिविधियों में ग्रामवासियों की स्वेच्छा से भागीदारी ही स्वच्छ गांव की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *