छत्तीसगढ़

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जम गवा अमृत सरोवर में चला सफाई अभियान ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज ग्राम पंचायत जमगवा के अमृत सरोवर तालाब में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शशीकला सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, जनपद सीईओ डॉ. स्वेच्छा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, एनआरएलएम बीपीएम मनोज किसयोट्टा, एसी अजय तिर्की, सरपंच सर्यबहादुर सिंह, सचिव अंकृत राम, रोजगार सहायक बलदेव सिंह, उपसरपंच रूपा वी पंच एवं पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छाग्राही समूह की दीदियों और ग्रामीणों ने मिलकर अमृत सरोवर तालाब की साफ-सफाई की। साथ ही समूह को महली पालन गतिविधि से जोड़ने की पहल की गई, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ आजीविका संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।

जनपद सीईओ डॉ. स्वेच्छा सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई और कहा कि “स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का लक्ष्य केवल गांव को साफ-सुथरा बनाना ही नहीं, बल्कि सतत स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा।

ग्रामीणों ने भी तालाब व अपने गांव को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने न केवल स्वच्छता के महत्व को उजागर किया, बल्कि सामुदायिक भागीदारी से गांव के विकास की दिशा भी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *