छत्तीसगढ़

सेंटरिंग प्लेट के व्यवसाय से जुड़कर महिलाएं हो रही आत्म निर्भर


बीजापुर, 23 सितम्बर 2025/sns/ – बीजापुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत 4 ग्राम संगठनों के स्व-सहायता समूहों की 33 महिलाओं ने सेंटरिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं। महिलाओं ने सेंटरिंग प्लेट तैयार कर उन्हें निर्माण कार्यों, विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में किराए पर उपलब्ध कराया। इससे उन्हें नियमित आय का स्रोत मिला है और वे अब लखपति दीदी बनने की राह पर अग्रसर हैं।
इस व्यवसाय से हीरापुर विकासखंड उसूर की रोशनी ग्राम संगठन की महिलाओं को  35,400 रुपये, बोरजे विकासखंड बीजापुर की सरोजनी ग्राम संगठन को 14,000 रुपये, चेरपल्ली विकासखंड भोपालपटनम की जय बुढ़ादेव ग्राम संगठन को 8,000 रुपये और ईतामपार विकासखंड भैरमगढ़ की माँ दन्तेश्वरी ग्राम संगठन को 36,000 रुपये की आय प्राप्त हुई है।
इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। सेंटरिंग प्लेट जैसे व्यवसाय ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण महिलाएं सामूहिक प्रयासों से नए-नए रोजगार के अवसर तलाश कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
ईतामपार विकासखंड भैरमगढ़ की माँ दन्तेश्वरी ग्राम संगठन की अध्यक्ष फरीदा ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुये हैं। जिसे देखते हुए हम महिलाओं ने सेंटरिंग प्लेट के व्यवसाय करने अपनाया। इस व्यापार से अच्छी आमदनी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *