मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कोरबा आगमन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

कोरबा, 12 जनवरी 2026/sns/-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा जिले के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीपेड पहुंचने पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आत्मीय मुलाकात करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *