सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2025/sns/- महिलाओं में विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीआईसीआई बैंक के सामने सारंगढ़ ने 26 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। राज्य अलंकरण समारोह में “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार” में 2 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgwcd.gov.in सीजी डब्ल्यूसीडी डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
पीईकेबी कोल परियोजना से प्रभावित ग्रामों के जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों की हुई बैठक
अम्बिकापुर, 14 जुलाई 2025/sns/- उदयपुर के परसा कोल ब्लॉक से प्रभावित गांव घाटबर्रा, साल्ही, हरिहरपुर, फतेहपुर, जनार्दनपुर व तारा के ग्रामीणों की मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित अपनी […]
उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
कोरबा, 10 फरवरी 2026/sns/-जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के युवक-युवतियां/उद्यमियों के लिए स्वयं का सेवा व्यवसाय/उद्यम स्थापना के लिए विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 10.02.2026 को ग्राम पंचायत केराझरिया, विकासखण्ड-पाली में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के चेहरे में आई खुशी की लहर
मुंगेली, 04 अगस्त 2025/sns/- विष्णु के सुशासन में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त का भुगतान किया गया। इससे जिले के किसानों के चेहरे में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम धरमपुरा के किसान श्री धनेश्वर […]


