सारंगढ़- बिलाईगढ़, 16 फ़रवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु समय- समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया है। शुक्रवार को खनिज अमला द्वारा भटगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज परिवहन में संलिप्त 02 वाहन (हाईवा) पर कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार शनिवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज के अवैध परिवहन 02 वाहन (हाईवा) पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ में सुपुर्द किया गया। यह कार्यवाही खनिज नियम 2015 एवं अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। यह कार्यवाही आगे भी कलेक्टर के निर्देशानुसार की जावेगी।
संबंधित खबरें
पत्रकारिता विश्वविद्यालय की अमानत राशि में कटौती, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
रायपुर, 16 जुलाई 2025/sns/- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर ने छात्र हित में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की अमानत राशि में बड़ी कटौती की है। अब तक प्रवेश के समय एक बार ली जाने वाली 3000 रुपए की अमानत राशि को कम करके 1000 रुपए कर दिया गया है। इसके साथ ही […]
सेवा पखवाड़ा“ अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सांस्कृतिक गतिविधियां एवं इन्डोर खेलों का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2025/sns/- सेवा पखवाड़ा अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा रविवार को आस्था निकुंज वृद्धाश्रम परिसर अम्बिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां एवं इन्डोर खेलों का भी आयोजित किए गए।कार्यकम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। उन्होंने […]
बाढ़ से निपटने काल्पनिक अभ्यास कल
बलौदाबाजार, 25 सितम्बर 2025/sns/- भारत सरकार राष्ट्रीय अपादा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु जिला स्तर पर काल्पनिक अभ्यास 25 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। यह अभ्यास बालसमुंद जलाशय पलारी एवं जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु अस्पताल में प्रातः 9 बजे से होग़ा।यह मोक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा […]


