छत्तीसगढ़

अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

बलौदाबाजार, 23 सितंबर 2025/sns/- थल सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा उत्तीर्ण जिले के अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवदेक 3 अक्टुबर 2025 तक अग्निवीर थल सेना के ऑनलाईन पंजीयन फार्म, आधार कार्ड के साथ जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज करा सकते है। अग्निवीर योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से सम्बधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय दूरभाष नम्बर 07727-299443 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *