अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘‘सेवा पखवाड़ा दिवस‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु अम्बिकापुर के माता राजमोहिनी देवी भवन में 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन हेतु विभागों को दायित्व सौंपा गया है। जिसमें आयुक्त नगर पालिक निगम को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था। इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन, आवश्यक साफ-सफाई एवं पानी की समुचित व्यवस्था। उप संचालक समाज कल्याण विभाग को शिविर लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही/व्यवस्थाएं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को विकासखण्ड के दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था, इस कार्य हेतु जनपद स्तर पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत सीतापुर/लखनपुर को नगर पंचायतों के दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था, इस कार्य हेतु नगर पंचायत स्तर पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिव्यांगजनों हेतु प्रमाण पत्र बनाये जाने, नवीनीकरण किये जाने, यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाए जाने हेतु मेडिकल बोर्ड की टीम तथा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु मेडिकल टीम शिविर स्थल पर उपलब्ध कराने। शिविर स्थल जीवनरक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सा दल नियुक्त करना। जिला खाद्य अधिकारी खाद्य विभाग को दिव्यांगजनों हेतु राशन कार्ड बनाये जाने हेतु शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, कर्मचारियों की डयूटी। तहसीलदार अम्बिकापुर को शिविर स्थल पर प्रोटोकॉल, कानून व्यवस्था, अतिथियों एवं दिव्यांगजनों के आगमन हेतु उचित प्रबंधन। ई-सेवा केंन्द्र प्रबंधक को दिव्यांगजनों का आधार कार्ड बनाए जाने हेतु शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संबंधित खबरें
“श्रेष्ठ योजना” से वंचित वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर शिक्षा विभाग की हुई बैठक
कवर्धा, 25 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित “श्रेष्ठ योजना” के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं। यह योजना भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता […]
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 13 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 26 सितम्बर 2025/sns/- खाद्य अधिकारी ने बताया कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001003 संगवारी महिला स्वयं सहायता समूह के संचालक संस्था द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन में असमर्थता व्यक्त किया गया है। उक्त दुकान का संचालन/आबंटन हेतु इच्छुक समूह/संस्था से 13 अक्टूबर 2025 तक आवेदन […]
कौशल विकास प्रशिक्षण से जीवन भर के लिए मिलता है हुनर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
कौशल विकास प्रशिक्षण से जीवन भर के लिए मिलता है हुनर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – विधानसभा अध्यक्ष लाईवलीहुड कॉलेज ग्राम सांकरा में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल – कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को वितरण किया गया ऑफर लेटर – राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ – ग्राम पंचायत सांकरा में विकास कार्यों के […]

