छत्तीसगढ़

सांसद खेल महोत्सव का आगाज युवाओं को मिलेगा पारंपरिक और परंपरागत खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका 20 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं परंपरागत खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र सरगुजा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त 2025, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माननीय सांसद श्री चिंतामणि महाराज द्वारा औपचारिक रूप से किया गया। इसके उपरांत 15 सितम्बर को आयोजित वर्चुअल बैठक में सांसद महोदय की अध्यक्षता में सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रतियोगिता की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

सांसद जी के निर्देशानुसार खेल प्रतियोगिताएं तीन स्तरों में विकासखण्ड, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसमें  पारंपरिक खेलः रस्सी कूद, पिटठुल, गेड़ी दौड़, परंपरागत खेलः फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकसी, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं

खेलों का आयोजन महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक-पृथक किया जाएगा तथा इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

खिलाड़ी एवं दल अपने पंजीयन हेतु ऑनलाइन लिंक  www.sansadkhelmahotsav.in  पर जाकर स्वयं एवं साथी खिलाड़ियों का नाम दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगी।

विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी/दल विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी/दल लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 के बीच किया जाएगा।

सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देने के साथ-साथ क्षेत्रीय खेल परंपराओं को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *