छत्तीसगढ़

अंगीकार अभियान 2025 का शुभारंभ


बीजापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/ – अंगीकार अभियान 2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णुदेव साय एवं अन्य गणमान्य अतिथयों के उपस्थिति में 1100 परिवारों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही निकायों के हितग्राहियों को एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसी तारतम्य में कार्यालय नगर पालिका बीजापुर द्वारा सभागृह में लक्षित पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंप कर गृह प्रवेश कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी एवं उपाध्यक्ष भुवन सिंह चैहान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीजापुर श्री बंशीलाल नुरूटी मुख्य नगरपालिका अधिकारी भैरमगढ़ श्री अमृत नागेश उपअभियंता श्री विनय देवांगन एवं समस्त पार्षदगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *