जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा के ग्राम बड़ाजी निवासी राजकुमार की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री नागेश्वर और रवि कश्यप की मृत्यु तालाब पानी में डूबने से पिता श्री नागेश्वर को प्रत्येक हेतु चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

