छत्तीसगढ़

खाद मिलने से जिले के किसानों के खिले चेहरे शासन-प्रशासन का जताया आभार

मुंगेली, 09 सितम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सहकारी समितियों में लक्ष्य के विरूद्ध 54 हजार 170 टन रासायनिक उर्वरक का भंडारण करते हुये कृषकों को 50 हजार 534 टन खाद का वितरण किया जा चुका है, इससे जिले के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन का आभार जताया है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 04 दिनों में 02 हजार 419 कृषकों को निर्धारित दर पर रासायनिक उर्वरक यूरिया का वितरण कराया गया। जिले के सेवा सहकारी समितियों में रासायनिक उर्वरक यूरिया का पर्याप्त भण्डारण कराते हुए वितरण कराया गया है तथा आगामी दिनों में कृषकों के लिए निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों में यूरिया का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान एसडीएम लोरमी श्री मायानंद चन्द्रा, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एम.आर.तिग्गा, श्री मनोज यादव जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री हितेश श्रीवास, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष ठाकुर सहित तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *