छत्तीसगढ़

शासकीय जीएनए कालेज भाटापारा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलौदाबाजार,09 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा भारत सरकार की योजना संकल्प के अन्तर्गत महिला केंद्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला संबंधित कानून,केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों तथा अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया । जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री मंजू तिवारी, जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न तथा वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ श्रीमति कौशिल्या सोनवानी द्वारा महिला हितैषी थीम के अंतर्गत नवनिर्वाचित सरपंचों को दहेज प्रतड़ना, लैंगिक असमानता एवं लैंगिक न्याय एवं लैंगिक कानून एवं जेंडर संवेदीकरण की आवश्यकता एवं महत्व और सुधार किस तरह किया जा सकता है विस्तार से जानकारी दिया गया। साथ ही साथ विभागीय योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट एवं अन्य महिला एवं बच्चों से संबंधी कानून की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा के सहायक प्रोफेसर डॉ.रजन तिवारी, डॉ.सुमित पंत, इन्द्राणी मरकाम, स्वास्थ्य विभाग से आईसीटीसी एच.आई.वी.कॉन्सलर फरहत मिर्जा ने एच.आई.वी. एड्स संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *