छत्तीसगढ़

झींगा पालन से सशक्त होंगी दीदियाँ, सालाना मिलेगी 1 लाख की आमदनी

सुकमा, 05 सितम्बर 2025/sns/- राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की स्व-सहायता समूह की दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें लखपति महिला पहल योजना के अंतर्गत लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र और मत्स्य पालन विभाग, सुकमा का सहयोग रहा। कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों मुरतोण्डा, भेलवापाल, गादीरास, झापरा और गोंगला से आई कुल 16 दीदियों ने भाग लिया।
विशेषज्ञों ने बताया कि झींगा पालन आजीविका गतिविधि से प्रति परिवार को सालाना लगभग 1 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आय संभव है। प्रशिक्षण में झींगा पालन की तकनीक, तालाब प्रबंधन, चारा व्यवस्था और विपणन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जिले में आजीविका के नए अवसरों के सृजन की भी मजबूत पहल साबित हो रहा है।
इस मौके पर जिला पंचायत सुकमा से जिला मिशन प्रबंधक, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (सुकमा), सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र की टीम भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *