जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/sns/- आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री कुलदीप शर्मा द्वारा शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर का औचक निरीक्षण गया। इस दौरान उन्होंने शाखा जगदलपुर में उपस्थित खातेदारों एवं हितग्राहियों से संवाद कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा 10 हितग्राहियों को एटीएम कार्ड प्रदान कर उन्हें डिजिटल लेनदेन हेतु प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम पर आयुक्त सहकारिता ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। निरीक्षण उपरांत श्री शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति का अवलोकन किया तथा समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से सहकार से समृद्धि अभियान के अंतर्गत पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर की कार्य प्रगति, माइक्रो एटीएम ट्रांजेक्शन की स्थिति, नवीन समितियों का गठन, बहुउद्देशीय समितियां, कृषक उत्पादक समिति की प्रगति, सहकारी संस्थाओं का अंकेक्षण एवं अंकेक्षण शुल्क वसूली तथा मुख्यालय से प्राप्त शिकायतों के प्रतिवेदन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सरकार की मंशानुरूप सहकार से समृद्धि अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे संचालित योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री बिनोद कुमार बुनकर सहित संभाग के सहायक आयुक्त सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर, श्री कुंवर सिंह ध्रुव, अतिरिक्त प्रबंधक श्री एसए रजा और सभी सातों जिले के नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बारनवापारा में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
रायपुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के तहत बारनवापारा अभ्यारण्य में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन और अधीक्षक बारनवापारा श्री कृषानू चन्द्राकार के नेतृत्व में 23 सितम्बर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। […]
रैंप योजना के तहत एम एस एमई उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न युवाओं को स्वरोजगार एवं स्थानीय उत्पाद से उद्यम करने का दिया गया प्रशिक्षण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2025/sns/-केंद्र सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत जिला पंचायत में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र से उप प्रबंधक कमल ध्रुव तथा शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय से प्राचार्य लोकेश्वर पटेल ने अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रतिभागियों को उद्यमिता के क्षेत्र में […]
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव का मैराथन दौरा जनसेवा और सुशासन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता स्वास्थ्य शिक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने कलेक्टर पहुंचे कोंटा
सुकमा, 16 अक्टूबर 2025/sns/- जिला कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव बुधवार को कोंटा विकासखंड के दौरे पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस कृ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मिलेकलेक्टर श्री ध्रुव ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंटा का […]


