कोरबा, 26 अगस्त 2025/sns/- इस गाँव के पाठशाला की दीवारे बदल गई है। छत भी बदल गया है लेकिन पाली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम परसदा का पाठशाला जिस जगह पर लगता था आज भी वही लगता है। बीते छह दशक से भी ज्यादा पुराने इस विद्यालय में शिक्षा की ज्योति अनवरत जल रही है। समय के साथ पदोन्नति के बाद विद्यालय में जब पद रिक्त हुए तो विद्यार्थियों के लिए बड़ी मुसीबत आन पड़ी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार ने विद्यार्थियों की भविष्य को बेहतर बनाने के लिए स्कूल खुलने से पहले युक्ति युक्तकरण की जो प्रक्रिया अपनाई उससे वर्षो से रिक्त पड़े पदों पर नियमित शिक्षको की नियुक्ति सम्भव हो पाई।पाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम परसदा के प्राथमिक शाला की पहचान बहुत पुरानी है। वर्ष 1964 से संचालित इस गाँव के स्कूल में पढ़ाई कर बहुत से विद्यार्थियों ने अपना बेहतर भविष्य बनाया। समय के साथ विद्यालय के जर्जर भवन को संवारकर ठीक किया गया। विद्यालय में वर्षो से शिक्षक के पद खाली थे। जिससे यहाँ पढ़ाई करने वाले 46 विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस सत्र में राज्य शासन द्वारा की गई युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से विद्यालय को नियमित शिक्षक मिल गया है। यहाँ शिक्षक के रूप में श्री रूपेश कश्यप की नियुक्ति हुई है। कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ाई कराते हुए शिक्षक रूपेश कश्यप ने बताया कि वे युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया के बाद इस विद्यालय में पदस्थ हुए हैं और खुश भी है। उन्होंने बताया कि हमारे गाँव का यह विद्यालय बहुत पुराना है और यहाँ से पढ़ाई कर बहुत से लोग शिक्षित हुए। विद्यालय में प्रधान पाठक की जिम्मेदारी श्री जी डी बंजारे सम्हाल रहे हैं। विद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों अभिषेक राजपूत, नीतेश और अनुराग राजपूत सहित छात्रा हिना,अनामिका,आदिति, दीपल सभी खुश है। वे बताते हैं कि गुरुजी के आ जाने से अब हमारा क्लास नियमित लगता है। वे हमें पुस्तक पढ़ाने के साथ खेल भी खिलाते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में गुरुजी की कमी कई वर्ष से बनी हुई थी। अब नए गुरुजी के आ जाने से हमें भी बढ़िया लगता है। इसी तरह ग्राम परसदा के लाइनपारा में 34 विद्यार्थी दर्ज है। यहाँ शिक्षिका श्रीमती नेमी जायसवाल युक्ति युक्तकरण से पदस्थ हुई है। एकल शिक्षकीय इस विद्यालय में पढ़ने वाली मानसी औऱ पायल तथा पुनिशा ने बताया कि मैडम के आने के बाद नियमित कक्षा लगती है। विद्यालय के प्रधानपाठक श्री नोहर प्रसाद साहू ने बताया कि युक्ति युक्तकरण से शिक्षिका के आने से विद्यार्थियों के साथ ही उन्हें भी सहूलियत हुई है।
संबंधित खबरें
विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत सत्यापन एवं गणना कार्य 04 दिसम्बर तक
मुंगेली, 03 नवंबर 2025/sns/- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत 04 दिसम्बर तक सत्यापन एवं घर-घर गणना कार्य किया जा रहा है। इस पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है, इसके अंतर्गत योग्य मतदाताओं का नाम न छूटे तथा अयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में न जुड़े। […]
लोको पायलट से सौर ऊर्जा के रोल मॉडल बने श्री सुकलाल सूर्यवंशी
रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/sns/- “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” आज देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। यह योजना न केवल बिजली उपलब्ध कराने की पहल है, बल्कि “ऊर्जा क्रांति” का प्रतीक है, जिसने आम नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया है। छत्तीसगढ़ इस दिशा में अग्रणी […]
गांव-गांव में किया जा रहा वीबी जी राम जी योजना का प्रचार-प्रसार125 दिनों की रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान से श्रमिकों को मिलेगी राहत
जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी 2026/sns/- जांजगीर-चांपा जिले में वीबी जी रामजी योजना के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में योजना के तहत डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, सड़क, जल संरक्षण एवं अन्य श्रम आधारित कार्यों का प्रभावी […]

