सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 अगस्त 2025/sns/- टक्कर मारकर भागना मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर स्कीम 2022 के तहत डॉ. संजय कन्नौजे कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त हिट एंड रन स्कीम 2022 ने वर्ष 2023 के दो प्रकरण में सारंगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और न्यायालय तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन और अनुशंसा पर मृतक राजकुमार सिदार और दयाराम सिदार के वारिस के लिए प्रतिकर राशि दो लाख रूपये स्वीकृत किया है। जारी आदेश अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील अंतर्गत राजकुमार सिदार उम्र 28 वर्ष ग्राम टिमरलगा और ग्राम मल्दा ब के दयाराम सिदार उम्र 64 वर्ष का अज्ञात वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मृत्यु पर राजकुमार के निकटतम वारिस उनकी पत्नी नीरा सिदार के लिए 2 लाख और दयाराम सिदार की पत्नी भूमिसूता सिदार के लिए दो लाख रूपये स्वीकृत किया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दशोदा को सिर्फ एक घर नहीं खुशियों का जहान मिला
राजनांदगांव, 09 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना सिर्फ एक योजना नहीं ख्वाबों, विचारों और अरमानों को शिद्दत से हकीकत में तब्दील करने की जिजीविषा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के घर की सुरक्षा से जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सिर्फ एक घर नहीं, […]
नाबार्ड की मदद से महिला समूह बन रहे आत्मनिर्भर
नाबार्ड की मदद से महिला समूह बन रहे आत्मनिर्भर रायपुर, 02 नवंबर 2025/ नवा रायपुर में चल रहे पांच दिवसीय राज्योत्सव में इस बार परंपरा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए नाबार्ड सहायतित स्व-सहायता समूहों ने अपने-अपने क्षेत्र की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और नवाचार […]
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालक-बालिकाएं दिखा रहे दमखम
रायगढ़, 02 सितम्बर 2025/sns/- 40वें चक्रधर समारोह के अंतर्गत मोतीमहल प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। आज के मुकाबलों का शुभारंभ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा कला सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान के छायाचित्र पर […]

