छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत कर केली में रजत जयंती के तहत मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन


बीजापुर, 23 अगस्त 2025/sns/- रजत जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान ग्राम पंचायत करकेली में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें हितग्राहियों को पोषण  शिक्षा स्वास्थ्य एवं देखभाल के बारे में जानकारी बताया गया, ग्राम के  30 एनिमिक  महिला हितग्राहियों एवं 42 बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त में दवाईयां वितरण किया गया। उपस्थित सभी ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण कराया गया, सभी को महिला हेल्प लाइन 181, व चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 की जानकारी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *