धमतरी, 21 अगस्त 2025/sns/ – बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 35 दिनों का ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष आयु की बेरोजगार ग्रामीण महिलाओं से आगामी 25 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 35 सीट आरक्षित हैं और प्रशिक्षण के दौरान फेशियल, थ्रेडिंग, आईब्रो, मैनीक्योर, पेडीक्योर, डिटेनिंग, थर्मो हब फेशियल, पार्टी मेकअप, दुल्हन मेकअप आदि सहित उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इच्छुक महिलाएं बीपीएल राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पासबुक की फोटोकॉपी और 4 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में आवेदन कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 94082-27557, 88394-68509 और 97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले के अंतिम छोर बोड़ेगाँव पहुँचा ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ सेवा रथ, 137 हितग्राहियों को मिला लाभ
मोहला, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में नवाचार के अंतर्गत संचालित सर्विस ऑन व्हील्स (दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ) बुधवार को जिले के अंतिम छोर महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे दूरस्थ एवं सीमावर्ती ग्राम बोड़ेगाँव पहुँचा। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। जहां पहले शासकीय योजनाओं […]
प्रयास आवासीय विद्यालय चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 23 से 27 जून तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर में
धमतरी, 21 जून 2025/ sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसिलिंग 23 जून से 27 जून […]
डिजिटल क्रॉप सर्वे की जानकारी लेने कलेक्टर पहुंचे खेतों में
दुर्ग, 20 अगस्त 2025/sns/- शासन के निर्देशों के तहत जिले में खरीफ फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे सर्वेयर के माध्यम से किया जा रहा है। उक्त सर्वे की अद्यतन जानकारी लेने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह आज खेतों में पहुंचे। उन्होंने दुर्ग तहसील के ग्राम नगपुरा ओर बोरी तहसील के ग्राम नवागांव में सर्वेयर के द्वारा […]

