छत्तीसगढ़

जिले के अंतिम छोर बोड़ेगाँव पहुँचा ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ सेवा रथ, 137 हितग्राहियों को मिला लाभ

मोहला, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में नवाचार के अंतर्गत संचालित सर्विस ऑन व्हील्स (दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ) बुधवार को जिले के अंतिम छोर महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे दूरस्थ एवं सीमावर्ती ग्राम बोड़ेगाँव पहुँचा। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। जहां पहले शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को दूरस्थ मुख्यालय तक जाना पड़ता था, वहीं अब योजनाए स्वयं गाँव तक पहुँच रही हैं। बोड़ेगाँव जैसे सुदूर क्षेत्र में सेवा रथ के माध्यम से दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सेवा रथ के माध्यम से 48 DLC भौतिक सत्यापन, 34 आधार सीडिंग, 32 वय वंदन योजना पंजीयन एवं 23 सहायक उपकरण प्रदाय किए गए। इस प्रकार कुल 137 हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए उपयोगी और राहतकारी कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *