छत्तीसगढ़

रोजगार पंजीयन हेतु दिशा-निर्देश जारी, ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन


अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में रोजगार पंजीयन ऑनलाइन वेबसाईट  www.erojgar.cg.gov.in   अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध “CHHATTISGARH ROJGAR APP” के माध्यम से अथवा जिला रोजगार कार्यालय अम्बिकापुर में किसी भी कार्यालयीन दिवस में अपने समस्त दस्तावेज जैसे शैक्षणिक अहर्ता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार से लिंक मोबाइल नम्बर के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार पंजीयन का आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य है। जो आवेदक वर्ष 2024 में अपना पंजीयन रोजगार कार्यालय में कराए हैं, उनके लिए पंजीयन में अपना आधार लिंक कराना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *