अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 28 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी अलर्ट एस.जी.एस. प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी लालपुर, रायपुर के संचालक श्री अनिल द्विवेदी उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड के 340 पद जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से ग्रेजुएशन हो संभावित वेतन 11 से 14 हजार है, सुपरवाइजर के 15 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन संभावित वेतन 14 से 18 हजार है, मार्केटिंग के 03 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं से ग्रेजुएशन संभावित वेतन 15 से 20 हजार, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 02 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं से ग्रेजुएशन एवं डी.सी.ए. संभावित वेतन 8 से 10 हजार, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 15 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन संभावित वेतन 12 से 14 हजार निर्धारित किया गया है। यह पद रायपुर जिले के लिए है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 28 अगस्त को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित
बीजापुर, 20 सितम्बर 2025/sns/ – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत वर्ष 2025-26 के लिए देशी-विदेशी मदिरा के फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत 02 अक्टूबर 2025 को दिन गुरूवार को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके अन्तर्गत जिला बीजापुर […]
सिम्स में हुआ मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण
बिलासपुर, 03 सितंबर 2025/sns/- सिम्स अस्पताल के अस्थी रोग विभाग में निरन्तर घुटना और कूल्हे के जोड़ों का प्रत्यारोपण हो रहा है जो कि गरीब मरीज़ों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस तरह 20 जुलाई 2025 को 40 वषीर्य पुरुष सोन लोहरसी, बिलासपुर निवासी, अस्थी रोग विभाग के ओपीडी में दाएं कूल्हे में […]
जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक के लिए आवेदन आमंत्रित
बीजापुर, 22 अगस्त 2025/sns/ – अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा उसके नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम) तथा एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति किया जाना है। […]

