बीजापुर, 20 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुऐ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं केन्द्र एवं राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं हितग्राहियों को शासन के योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा गया।
नियद नेल्लानार योजनान्र्तगत चिन्हाकिंत गांवो में संचालित विकास कार्यो एवं अद्योसंरचना के प्रगति की समीक्षा किया गया। वहीं बिजली, पानी, सड़क कनेक्टिविटी की जानकारी ली। दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों तथा आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्यों के आवश्यक दस्तावेज, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।



