छत्तीसगढ़

सी आर पी एफ के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली भारत माता के जयकारे के साथ देशभक्ति से शहर हुआ सराबोर

बीजापुर, 14 अगस्त 2025/sns/ – बीजापुर में सीआरपीएफ के जवानों में  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विशाल तिरंगा बाईक रैली निकालकर भारत माता की जयकारे, वंदे मातरम के नारों के साथ देश की अखंडता, एकता और राष्ट्र के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुऐ समूचे बीजापुर शहर को देशभक्ति से सराबोर कर दिए, जिसमें सैकड़ों की संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली में शामिल हुऐ।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण बीजापुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणजन, युवा, बच्चे, बुजुर्ग, स्वच्छता दीदी, स्वसहायता समूह की महिलाएं सहित सभी वर्गो में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है जो भारत की एकता, अखंडता एवं देश प्रेम को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *