जगदलपुर, 02 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा सभागार में टीबी मरीजों को रेडक्रॉस निक्षय मित्रों द्वारा जनभागीदारी से प्रदत्त फूड बास्केट किट का वितरण किया गया।यह किट वितरण कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रभान कश्यप एवं उपाध्यक्ष बसंत कश्यप के हाथों किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 60 टीबी मरीजों को फूड बास्केट किट वितरित की गई। ये मरीज विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के निवासी थे, जिन्हें जनभागीदारी से एकत्र की गई सामग्री से तैयार की गई पोषण किट प्रदान की गई।रेडक्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में मदद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संबंधित खबरें
नवगुरुकुल’ पहुंचकर वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से किया संवाद
रायगढ़, 08 सितम्बर 2025/sns/- जिले के मेहनती वंचित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडऩे के लिए जिला प्रशासन की पहल पर संचालित गुरुकुल की वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रविवार को गढ़उमरिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 120 छात्राओं से संवाद किया। […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा को मिली विद्युत विकास की नई रफ्तार विभिन्न कार्यो के लिए 390 करोड़ रूपए स्वीकृत
कवर्धा, 10 दिसंबर 2025/sns/-उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में कवर्धा विधानसभा में बिजली अधोसंरचना का निरंतर विस्तार हुआ है। सुदूर वनांचल इलाकों में सब-स्टेशन स्थापना की शुरुआत से लेकर गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने, पुराने आपूर्ति तंत्र को दुरुस्त करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तक हर स्तर […]
प्रोजेक्ट ‘पाई-पाई’ के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों में जागरूकता
रायपुर, 05 अगस्त 2025/ जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट पाई-पाई के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट स्थित बीपीओ एवं मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में संचालित प्रशिक्षण केंद्र में वित्तीय साक्षरता विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसका प्रशिक्षण आरसेटी (RSETI) के राज्य निदेशक श्री अशोक कुमार सिंह ने दिया। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं […]

