बलौदाबाजार, 02 अगस्त 2025/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 1 अगस्त 2025 तक 553.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील सुहेला में 706.5 मिमी. एवं सबसे कम वर्षा कसडोल तहसील में 439.8 मिलीमीटर हुई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील टुण्डरा 621.1 मिमी, पलारी में 611.7 मिमी, सोनाखान 555.8 मिमी, भाटापारा 554.4 मिमी,लवन 501.4 मिमी, सिमगा 497.1 मिमी एवं बलौदाबाजार 491.7 मिलीमीटऱ वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 4979.5 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 553.3 मिमी है।1 अगस्त 2025 को 40.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 4.5 मि.मी.है। तहसीलवार में सिमगा 12.3 मिमी, पलारी 8.8 मिमी,भाटापारा 5.5मिमी, टुण्डरा 5 मिमी, कसडोल 4.7 मिमी, सुहेला 4.5 मिमी, सोनाखान, बलौदाबाजार एवं लवन में शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

