सुकमा, 25 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री सचिवालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार ष्सुशासन तिहार” के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा अनेक ग्रामों में औचक भ्रमण और निरीक्षण किया गया था, साथ ही राज्य के अनेक समाधान शिविरों में भी वे सम्मिलित हुए थे। मुख्यमंत्री द्वारा भ्रमण किये गये ग्रामों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान करने हेतु उक्त ग्रामों में शिविर आयोजित करने हेतु निर्देश जारी किया गया है।
“सुशासन तिहार-2025” अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 मई को ग्राम पंचायत तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए था। शासन से प्राप्त निर्देश के परिपालन में दिनांक 31 जुलाई 2025 (दिन – गुरूवार) को ग्राम पंचायत-तोंगपाल, विकासखण्ड-छिन्दगढ़ अंतर्गत “समापन शिविर” का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्तानुसार आयोजित “सुशासन तिहार 2025” के “समापन शिविर” के आयोजन एवं सफल क्रियान्वयन हेतु श्री प्रताप विजय खेस्स, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छिन्दगढ़ को नोडल अधिकारी एवं श्री पी.के. गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छिन्दगढ़ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की समीक्षा करने एवं जानकारी एकत्र करने के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री रविशंकर वर्मा को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

