मुंगेली, 27 जनवरी 2026/sns/- जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इसी कड़ी में जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव में बॉलीवुड के पार्श्व गायक आदित्य नारायण सहित छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने बिखेरा रंग
राज्योत्सव में बॉलीवुड के पार्श्व गायक आदित्य नारायण सहित छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने बिखेरा रंग सुरमई शाम से सजी महफ़िल छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक संगीत का मनोहारी संगम रायपुर, 02 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य राज्योत्सव में आज बॉलीवुड के गीत-संगीत के साथ छत्तीसगढ़ की लोककला, संगीत और […]
मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश
रायपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के प्रयास विद्यालयों में सामग्री खरीदी के संबंध में सोशल मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को 7 दिवस के भीतर जांच कर वस्तुस्थिति […]
गौ सेवा संकल्प अभियान सरपंचों सचिवों और पटवारियों को गौ सेवा एवं संरक्षण हेतु दिया गया प्रशिक्षण
मुंगेली, 13 अगस्त 2025/sns/- सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना […]

