छत्तीसगढ़

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम 19 जुलाई को डीएसपी श्री शरद जायसवाल युवाओं को सफलता हासिल करने के देंगे टिप्स


बीजापुर, 18 जुलाई 2025/sns/ – जिला प्रशासन बीजापुर की अभिनव पहल पर जिले के समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों को सीजीपीएससी एवं सीजीव्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने हेतु बीजापुर कैरियर एकेडमी में निःशुल्क कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अभ्यर्थियों से सकारात्मक चर्चा करने हेतु 19 जुलाई 2025 (दिन शनिवार) को प्रातः 10ः15 बजे से 11ः15 बजे तक निःशुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शरद जायसवाल (डीएसपी बीजापुर) होंगे। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर 9399702155 एवं ,8770194176 संपर्क किया जा सकता है। वहीं बीजापुर कैरियर एकेडमी में प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक टेस्ट का आयोजन अपने निर्धारित समयानुसार प्रातःकाल 8 से 10 बजे तक जैतालूर रोड स्थित कैरियर एकेडमी बीजापुर में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *