राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव इस वर्ष अपने प्रथम सत्र में संचालित हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 9वीं के कुल 112 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहाँ शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी विशेष रूप से शामिल किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। इसी कड़ी में प्रयास आवासीय विद्यालय में स्टोन आर्ट गतिविधि का प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, रूचि और सहर्ष भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगों और डिजाइनों के माध्यम से साधारण पत्थरों को आकर्षक कलाकृतियों में बदलते हुए छात्रों की मौलिकता और कलात्मक कौशल स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल कला के प्रति अपनी समझ विकसित की, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और सृजनशील सोच जैसी क्षमताओं को भी मजबूत किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिभा निखारने में अत्यंत सहायक होती हैं। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विविध रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों के आयोजन के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई रायपुर, 24 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, प्रख्यात साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत श्री विनोद कुमार शुक्ल को आज मारवाड़ी मुक्तिधाम में संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निवास पहुंचकर […]
सेवा पखवाड़ा“ अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सांस्कृतिक गतिविधियां एवं इन्डोर खेलों का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2025/sns/- सेवा पखवाड़ा अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा रविवार को आस्था निकुंज वृद्धाश्रम परिसर अम्बिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां एवं इन्डोर खेलों का भी आयोजित किए गए।कार्यकम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। उन्होंने […]
14 जुलाई तक मंगाए गए दावा-आपत्ति
रायगढ़, 04 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के द्वारा आँगनबाड़ी केन्द्र कछार क्र. 01 ग्राम पंचायत कछार में आँगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए गत दिवस आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति की बैठक में प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण पश्चात प्राविधिक/ अंतिम मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय के सूचना […]


