मुंगेली, 03 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर वर्षा ऋतु में बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने पर प्राकृतिक तथा नैसर्गिक घटनाओं में तात्कालिक राहत उपाय के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 116 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में तहसील कार्यालयों में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्षों से जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगा। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07755-264440 है। कलेक्टर ने अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी मो. न. 9827986654 को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की 03 पालियों में ड्यूटी लगाई है। इसी तरह तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मुंगेली के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री कुणाल पाण्डेय मो. नं. 8103537727, पथरिया के लिए तहसीलदार श्रीमती छाया अग्रवाल मो.न. 9584756761, लोरमी के लिए तहसीलदार श्री शेखर पटेल मो. न. 7999582081, जरहागांव के लिए तहसीलदार श्री कमल किशोर पाटनवार मो. नं. 7987417595, लालपुर थाना के लिए तहसीलदार श्री महेत्तर प्रसाद कौशिक मो. न. 9893120779 और सरगांव के लिए तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव मो. न. 7000730700 को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
कोरबा, 20 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष 2025-26 अंतर्गत बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करने बालिका सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजित वसंत के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम […]
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने शासकीय तामस्कर महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का किया शुभारंभ
दुर्ग, 13 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेला 2025 का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ राज्य के स्कूल शिक्षा, विधि एवं विधायी तथा ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया। रोजगार मेले का आयोजन […]
आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 6 जनवरी 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। प्राप्त जानकारी के […]

