छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 163 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार,3 जुलाई 2025/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 26 जून 2025 तक 163 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील सुहेला में 234.9 एवं सबसे कम वर्षा कसडोल तहसील में 111.5 मिलीमीटर हुई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील लवन में 138.2, सिमगा में 171.4, भाटापारा में 176.8,कसडोल में 111.5, पलारी में 167.6, टुंण्डरा में 144.5 एवं बलौदाबाजार में 144.6मिलीमीटऱ वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 1466.8 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 163मिमी है। 2 जुलाई 2025 को 33.2मिलीमीटर दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 3.7 मि.मी.है। जिले के तहसीलवार में टुण्डरा 9.5 मिलीमीटर,कसडोल11.6 मिलीमीटरर सोनाखान 8.3, लवन 3.8 मीमी ,सिमगा,सुहेला, बलौदाबाजार,पलारी एवं भाटापारा में शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *