जगदलपुर, 01 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील जगदलपुर ग्राम धनपुंजी निवासी अभिषेक की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्री कंचन को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम नेंगानार निवासी रमेश की मृत्यु बिजली गिरने से माता श्रीमती सोमड़ी भास्कर को, ग्राम आंजर निवासी मंगती की मृत्यु पानी में डूबने से पति भास्तेर को और तहसील बकावण्ड ग्राम मालगांव निवासी रत्ना नाग की मृत्यु बिजली गिरने से पति श्री थबीर नाग प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
तमनार के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में हुआ स्वदेशी मेला का आयोजन
रायगढ़, 13 नवम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तमनार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों एवं महिला समूहों […]
अमीन पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2025/sns/-व्यापम ने जल संसाधन विभाग के बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से अमीन पद के लिए 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। अमीन का कार्य राजस्व विभाग के पटवारी जैसे कार्य होता है जो जल संसाधन विभाग के नाप जोख आदि का विवरण तैयार करते हैं। इसी तरह व्यापम ने छत्तीसगढ़ […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025- अमृत सरोवरों में विशेष योग सत्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान
मोहला, 21 जून 2025/sns/- जिले में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अमृत सरोवरों में किया गया। जिसमें ग्रामवासी, स्कूल के बच्चे, स्व सहायता समूहों, सरपंचों और प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। यह आयोजन प्रातः 6:30 बजे से 7:45 बजे तक हुआ। जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस […]

