बिलासपुर, 01 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर सिरगिट्टी क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की। उन्होंने करीब एक दर्जन दुकानों में दबिश देकर उनका चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। सीएमएचओ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्रवाई अभियान में सुनील पंडा, औषधि निरीक्षक, श्रीमती सोनम जैन एवं सिरगिटी थाना प्रभारी के संयुक्त दल द्वारा सिरगिट्टी बनाक चौक, शासकीय प्राथमिक शाला सिरगिट्टी, शासकीय मिडिल स्कूल सिरगिट्टी, शासकीय कन्या शाला मिडिल स्कूल, सिरगिट्टी एवं सेंट जेवियर हॉयर सेकेंडरी स्कूल, सिरगिट्टी बिलासपुर के आस पास स्थित कुल 10 प्रतिष्ठानों में कोटपा एक्ट 2003 के धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन अनुरूप कुल छह सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की गई । धारा 6 अनुसार स्कूल के 100 गज के अंदर तंबाकू पदार्थ की बिक्री नहीं होनी चाहिए। आज की कार्रवाई में स्थित ऐसी 09 दुकानों को तंबाकू पदार्थ नहीं बेचने की हिदायत दी गई है। धारा 4 अनुसार सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान नहीं होना चाहिए । सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित ऐसी 01 दुकान जो तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे,उन्हें धूम्रपान निषेध एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जाता है, ऐसा लिखित में बोर्ड लगाने हेतु कहा गया है।
संबंधित खबरें
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
बीजापुर, 08 जनवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह आवेदन 08 जनवरी 2026 से शुरू होकर 07 फरवरी 2026 तक किया जा सकेगा।भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत राष्ट्रीय […]
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 10 नवम्बर को
जांजगीर-चांपा, 06 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 10 नवम्बर 2025 सोमवार को सायं 4 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक में खरीफ सिंचाई की समीक्षा एवं आगामी रबी सिंचाई कार्यक्रम 2025 तथा खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। सचिव जिला […]
किसानों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था जिले में धान खरीदी पूरी तरह पारदर्शी और सुगम
मुंगेली, 29 नवंबर 2025/sns/-शासन के निर्देश एवं कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के प्रभावी नेतृत्व में जिले में धान खरीदी कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी तरीके से निरंतर जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले की 66 प्राथमिक समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन निर्धारित […]

