छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू


बीजापुर, 08 जनवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह आवेदन 08 जनवरी 2026 से शुरू होकर 07 फरवरी 2026 तक किया जा सकेगा।
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में यह प्रवेश होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी एवं अभिभावक प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों का अवलोकन करते हुए  eklavya.cg.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों के सुधार हेतु 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *