सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार भगत ने जिले के युवाओं के लिए योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रम को गति दी है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार कौशल विकास योजना अंतर्गत् अनुसूचित जाति युवाओं के लिए सेल्फ एम्पलॉयड टेलर प्रशिक्षण हेतु इच्छुक प्रार्थी कार्यालय छ.ग. राज्य अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र टीसीपीसी परिसर श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के सामने बिलासपुर रोड़ खैरहा में 5 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय पर आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते है। इसमें 380 घण्टे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षार्थी अनुसूचित जाति वर्ग का हो, जिसकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो और कम से कम 8 वीं उत्तीर्ण हो।आवश्यक दस्तावेज में प्रशिक्षार्थी का आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो 02 नग, अंतिम अंक सूची, राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
वृद्धाश्रम में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन 14 मोतियाबिंद मरीज चिन्हांकित चश्मों का किया गया वितरण
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन रायगढ़ द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में नेत्र जांच शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम (आशाप्रेरित देखभाल गृह), बाजिनपाली रोड, फटहामुड़ा रायगढ़ में किया गया। शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में […]
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का शुरुआत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की प्रेसवार्ता
बीजापुर, 30 अक्टूबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। […]
स्वास्थ्य टीम ने आश्रम छात्रावास की बालिकाओं का किया स्वास्थ्य जांच कम हिमोग्लोबिन वाले बालिकाओं को दिया गया रक्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 सितम्बर 2025/sns/- स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले के कुल 32 बालिका आश्रम एवं छात्रावास में दर्ज 1636 सभी बालिकाओ का हीमोग्लोबिन जांच कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में किया गया।हीमोग्लोबिन जांच में ईशा निराला की 4.8, रीना […]

