सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 जून 2025/sns/- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राशनकार्ड ई-केवायसी में डिजिटलीकरण को अपनाया है, इससे रोजगार, मेडिकल, शिक्षा, यात्रा, पलायन आदि के लिए बाहर गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुविधा मिलेगा। वे अपने मोबाइल में ऐप के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों का केवायसी कर सकते हैं। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से भी राशनकार्डधारी परिवार ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से चेहरे का ई-केवायसी कर सकते है। राशनकार्डो में पंजीकृत सभी सदस्य जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें। सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा भी उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
राज्य स्तर के कृषि अधिकारी ने किया जिले के कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण
मुंगेली, 09 सितम्बर 2025/sns/- कृषि विभाग रायपुर के संचालक श्री राहुल देव के निर्देश पर कृषि संचालनालय रायपुर के उप संचालक श्री चिरंजीवी सरकार ने विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पंडरभट्ठा एवं संग्रहण केन्द्र मुंगेली का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सेवा सहकारी समिति पंडरभट्ठा में स्टॉक मिलान में अनियमितता पर संबंधित […]
सुकमा में गूंजा यूनिसेफ का ‘ गो ब्लू’ अभियान
सुकमा, 25 नवंबर 2025/sns/- विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ एवं एमसीसीआर ( मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स ) के संयुक्त तत्वावधान में जिले के दोरनापाल में ‘गो ब्लू’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता लाना रहा। कार्यक्रम का […]
राजस्व अधिकरियो को सख्त निर्देश, आवेदक जरूरी दस्तावेज सलग्न करना अगर भूल गए तो अधिकरी संपर्क कर दस्तावेजो को प्राथमिकता में मंगाए, ऐसे आवेदनों को लंबित में ना रखे – कलेक्टर श्री वर्मा
कवर्धा, 12 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के स्पष्ट निर्देशों पर कार्य करते हुए कबीरधाम जिले में राजस्व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पिपरिया तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के […]

