सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जून 2025/ sns/- उच्च शिक्षा संचालनालय अंतर्गत शासकीय कॉलेजों में रिक्त चपरासी, चौकीदार, स्वीपर, प्रयोगशाला परिचारक के 880 पद के लिए छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने अपनी वेबसाइट में 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इसमें प्रयोगशाला परिचारक के लिए हाईस्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण और चपरासी, चौकीदार और स्वीपर के लिए पांचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। व्यापम की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को एक बार प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल, वर्तमान और स्थाई पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि की आवश्यकता होगी। प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन कर कोई भी भर्ती का आवेदन पत्र जमा कर सकता है, प्रवेश पत्र और रिजल्ट डाउनलोड कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय राज्योत्सव का हुआ रंगारंग शुभारम्भ
बलौदाबाजार, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती क़े अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सवक़ा रंगारंग शुभारम्भ रविवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह क़े अध्यक्ष राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि जिले क़े प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विशिष्ट अतिथियों क़े द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी […]
सारंगढ़ में इस बुधवार को होने वाला मेडिकल बोर्ड की बैठक स्थगित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जुलाई 2025/sns/- जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग जनों के लिए आयोजित मेडिकल बोर्ड का 30 जुलाई बुधवार का आयोजन अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। आगे क्रम में आगामी बुधवार 6 अगस्त को यह कैम्प जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत सेजेश विद्यालय मोहला में आयोजित किया गया विविध कार्यक्रम
मोहला, 30 जून 2025/sns/- धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत गतदिवस प्रधानमंत्री सेजेश हायर सेकंडरी विद्यालय मोहला में विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य महान जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान को समझना और छात्रों में जनजातीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम […]


