सुकमा, 16 जून 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा शनिवार को कुम्हाररास में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव ने गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने खेल मैदान को चारों तरफ़ से देखा। उन्होंने बताया कि जिले में खेल गतिविधियों के लिए एक ही स्थान पर सभी प्रकार के खेल गतिविधियों के लिए स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। अलग अलग खेल के मैदान हेतु निर्धारित जगह और मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूर्ण किया जा रहा है। बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के अंतर्गत इंडोर खेल बैडमिंटन, स्विमिंग पुल, बास्केटबॉल, बालीबाल, फुटबॉल, एथलेटिक्स ट्रैक, क्रिकेट पिच आदि का निर्माण किया जाएगा। अन्य जगहों में बनाये गए खेल स्टेडियम से भी जानकारी प्राप्त कर बेहतर खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य से संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
