छत्तीसगढ़

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में किसानों को किया जा रहा जागरूक

सुकमा, 04 मई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सुकमा जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 12 जून, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र, राज्य स्तरीय विभाग तथा कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारी तथा नवोन्मेषी किसान शामिल हो रहे हैं। इस अभियान में वैज्ञानिकों की टीम गाँव-गाँव जा रही हैं और किसानों से संवाद कर रही है। जिसमें मृदा परीक्षण, खेत की तैयारी, फसल चयन, बीज उपचार, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग, कृषि ड्रोन का उपयोग, संतुलित उर्वरकों का उपयोग,जल संरक्षण, समन्वित कीट प्रबंधन, समय पर बोनी, कतार बोनी, पैडी ट्रांसप्लांट से धान की रोपाई, मछली पालन, पशुपालन, एवं उद्यानिकी इत्यादि की जानकारी दी जा रही है।
 कृषि से संबंधित सभी विभाग प्रमुख उपसंचालक कृषि श्री पी.आर. बघेल, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री एच.एस. तोमर, उपसंचालक पशुपालन डॉ. सुमेर सिंह जगत, सहायक संचालक मत्स्य विभाग डॉ. उदय सवनक एवं सहायक संचालक उद्यानिकी श्री हितेश नाग द्वारा भी उपरोक्त कार्यक्रम में शमिल होकर विभागीय जानकारी के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान किसानों को दिया जा रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में कृषि विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी के रूप में श्री आर.पी. कश्यप(वैज्ञानिक-पौध रोग विज्ञान), डॉ. परमानंद(वैज्ञानिक-कृषि यंत्र एवं शक्ति अभियांत्रिकी) तथा डॉ. संजय सिंह राठौर(वैज्ञानिक-मत्स्य विभाग) एवं श्रीमती मयूरी ठाकुर(प्रक्षेत्र प्रबंधक) क्रमशः कोंटा, छिंदगढ़ तथा सुकमा विकासखण्डों में, साथ ही कृषि विभाग के श्री कैलाश कुमार मरकाम, डॉ. जितेश कुमार बघेल व श्री भीम कुमार जायसवाल क्रमशः कोंटा, छिंदगढ़ तथा सुकमा विकासखण्डों में अपनी भागीदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।
इनके द्वारा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर जमींनी स्तर पर जाकर लोगों से सीधा संवाद तथा आधुनिक तकनीकों व योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रतिदिन तीनों विकासखण्डों में दो-दो ग्राम पंचायतों में टीम जाकर अभियान चला रही है तथा इस अभियान में सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *