रायपुर, 28 मई 2025/sns/- शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के स्कूलो का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इसके अनुसार रायपुर जिले में कुल 389 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इनमें एक ही परिसर के विद्यालय जिनमें शिक्षा विभाग के 384 आदिवासी विकास विभाग के 1 स्कूल और ग्रामीण क्षेत्र के 1 किमी के भीतर विद्यालय जिनमें एजुकेशन विभाग के 1 स्कूल और शहरी क्षेत्र में 500 मीटर के भीतर के विद्यालय में शिक्षा विभाग के 3 विद्यालय शामिल है, जिनका युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि युक्तियुक्तकरण का उदद्ेश्य मानव भौतिक संसाधन का सही उपयोग करना और संतुलन बनाए रखना है। इससे सभी स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का अनुपात सही होगा और गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान करने में सहयोग मिलेगा।
संबंधित खबरें
जागरूकता अभियान हेतु 22 मई को प्रातः 7 बजे मैराथन दौड़ का भी होगा आयोजन
जशपुरनगर , मई 2022/संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष 22 मई को जैव विविधता के मुद्दो के बारे में समझ एवं जागरूकता बढ़ाने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस अवसर पर राज्य के समृद्ध जैवविविधता के संरक्षण के लिये ध्यान आकृष्ट करने के लिये जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित […]
विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्तिदिवस का किया शुभारंभ
दंतेवाड़ा, सितंबर 2022। जिले में राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार आज 9 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा के द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दंतेवाड़ा से किया गया। इसी क्रम में विधायक के द्वारा बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ज्ञात […]
पोषण पखवाड़ा 2025
राजनांदगांव, 20 अप्रैल 2025/sns/- जिले में पोषण पखवाड़ा उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। राजनांदगांव शहर के कौरिनभाठा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी दिखाई दी। बच्चों और उनके अभिभावकों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। जिले में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक […]