अम्बिकापुर, 11 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर विलास भोसकर ने आज लुण्ड्रा ब्लॉक स्थित बटवाही गांव के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान के संचालन को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। दरअसल, शासन द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने हेतु पीडीएस दुकान का संचालन हरिओम महिला स्व-सहायता समूह के नाम से दिया गया था, लेकिन मौके पर कोई भी महिला सदस्य उपस्थित नहीं मिली। इसके विपरीत, दुकान का संचालन पुरुषों द्वारा किया जा रहा था। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए महिला समूह के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने राशन वितरण से संबंधित पंजी का अवलोकन किया तथा चावल, शक्कर, नमक और चना की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने शक्कर खरीदी के बाद शेष बचत राशि को हितग्राहियों को लौटाने हेतु चिल्हर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीडीएस व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लुण्ड्रा तहसीलदार सुरेखा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रायपुर, दिसंबर 2024/sns/ राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस को सफल बनाने हेतु खाद्य नियंत्रक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पीछे स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री डाकेश्वर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी […]
नोनी ह पढ़ी ज्ञान के जोत जलाही… बिहनिया के सूरज देवता जैसे सुमधुर गीतों पर दी गई मोहक प्रस्तुति
जिले के सभी 9 विकासखंडों के 90 ग्रामों में कला जत्था दल अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे हैं। समय लोकहित सेवा संस्था द्वारा छुरिया, डोंगरगढ़ एवं मोहला के ग्रामों में प्रस्तुति दी जा रही है। सृजन सामाजिक संस्था के कलाकार खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम सलोनी, बघमर्रा, चारभांठा, केसला में प्रस्तुति दी है। धरती के सिंगार […]
जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम मर्रीगुड़ा हुआ हर-घर जल प्रमाणीकरण
बीजापुर 23 अक्टूबर 2024-/sns/ बीजापुर जिले से लगभग 60 कि.मी. दूर ग्राम पंचायत गोल्लागुडा का आश्रित ग्राम मर्रीगुडा स्थित है, विकासखण्ड भोपालपटनम से 2 कि.मी. दूरी पर मर्रीगुडा लगा हुआ है। इस ग्राम में 1 पारा स्थित है, जहॉ 12 परिवार निवासरत है। मर्रीगुडा में अधिकतम मुरिया जनजाति के लोग बसे हुए है और ज्यादातर […]