जांजगीर-चांपा 27, मार्च 2025/sms/- एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खम्हिया में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर प्रथम (प्रावधिक) योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह में प्रकाशित कर दिया गया है। हितग्राही आवेदिक, पक्षकारों से इस संबंध में सप्रमाण दावा आपत्ति 04 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में आमंत्रित है। दावा आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह में लिखित में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। नियत समय के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
सफलता की कहानी
ग्राम नागोपहरी में हर-घर पहुँचा नल, घर पर ही मिलने लगा शुद्ध पेयजल मुंगेली , जून 2022// जिले के ग्राम नागोपाहरी विकासखण्ड मुंगेली का एक छोटा सा गांव है। भले ही इस गांव में रहने वाले परिवारों की संख्या कम है, लेकिन पानी को लेकर यहाँ की समस्या बहुत बड़ी थी। यहाँ के लोगों को […]
रेडियो जनदर्शन में काल कर बतायी समस्या तो समाधान के लिए मौके पर पहुंचे कलेक्टर श्री भीम सिंह नगर निगम शॉपिंग काम्प्लेक्स में नियमित सफाई और पेयजल व्यवस्था के दिये निर्देश
रायगढ़, मई 2022/ रेडियो जनदर्शन के कार्यक्रम के दौरान एक कॉलर ने फोन कर कलेक्टर श्री भीम सिंह को नगर निगम काम्प्लेक्स में नियमित सफाई और पेयजल के अभाव की समस्या बतायी। कलेक्टर श्री सिंह रेडियो जनदर्शन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तत्काल एस.पी.आफिस के बाजू में स्थित नगर निगम की शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के […]
जिला पंचायत सीईओं ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के गौठानों का किया निरीक्षण
गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के दिए निर्देश कवर्धा, जुलाई 2022। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने गत दिवस सहसपुर लोहारा विकासखंड के विभिन्न गौठानों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम बचेड़ी, इरिमकसा, धनगांव और बिरेन्द्रनगर के गौठान में स्व सहायता समूह की महिलओं से गौठान में […]