मुंगेली, 23 जुलाई 2025/sns/- पं. जवाहर लाल नेहरू विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु विद्यार्थियों के चयन के लिए 30 मार्च को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सूची का अवलोकन जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय आदिवासी विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 221 में अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में दावा-आपत्ति 26 जुलाई तक किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय आदिवासी विकास विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।