छत्तीसगढ़

दशहरा पसरा 22 मार्च से रोज सांय 5 बजे से 7.30 बजे तक आमजनों के लिए रहेगा खुला

शुक्रवार एवं शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
जगदलपुर मार्च 2025/sns/  जिले के जगदलपुर शहर में सांस्कृतिक प्रतीकात्मक स्वरूप में दशहरा पसरा का निर्माण किया गया है। कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार आम जनता के लिए 22 मार्च 2025 से प्रतिदिन सांय 5 से 7.30 बजे तक खुला रहेगा। साथ ही बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) आसना, जगदलपुर के द्वारा दशहरा पसरा में प्रत्येक सप्ताह के 02 दिन शुक्रवार एवं शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आम जनता के लिए निःशुल्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *