दुर्ग, 29 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जाबो कार्यक्रम के तहत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने महिलाओं ने रंगोली, ग्राम स्तर पर रैली निकाली और मोर मतदान-मोर अधिकार के नारे लगाए। विद्यालयीन विद्यार्थियों ने भी मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का संदेश दिया। नागरिकों ने स्वयं भी शत् प्रतिशत् मनदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ के ‘खनिज ऑनलाईन’ पोर्टल को एक्सीलेंस अवार्ड,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खनिज विभाग के अधिकारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर, 24 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाईन पोर्टल को एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर खनिज विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश में खान एवं खनिजों के समग्र प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग द्वारा विकसित वेब बेस्ड पोर्टल खनिज ऑनलाईन को इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप […]
मुख्यमंत्री ने अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर, जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात जगदलपुर के सिरहासार भवन के नजदीक स्थित शहीद स्मारक में शहीद अमर जवानों, महात्मा गांधी और झाडा सिरहा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोंदेवी नेताम, संसदीय […]