सुकमा जनवरी 2025/sns/ शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को ष्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025ष् के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण प्रो. शशिकांत ध्रुवे समाजशास्त्र एवं कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों एवं स्वंयसेवकों से कहा कि हम स्वामी विवेकानंद जी के बताये आदर्शों एवं विचारों को अपनाकर अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव – 2025 के अवसर पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग – 2025 कार्यक्रमष् में माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर रोहिणी चौरे, दलनायक पुष्पराज नायक, यशवंत कुमार, पांडरूम संतोष सहित सभी संकायो के विद्यार्थीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जयंती के कार्यक्रम में उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ तेजी से उभरता प्रदेश, विकास को नई ऊंचाइयां देंगे,मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत
पारंपरिक लोकनृत्यों और लोक धुनों के साथ हुआ मनोनीत राज्यपाल का स्वागत शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में रायपुर, 30 जुलाई, 2024। प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्टेट हेंगर […]
*राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर सेसेस पेंड्रा में वॉल पेंटिंग एवं क्वीज प्रतियोगिता आयोजित*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 14 दिसंबर 2022/ राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों को ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक करने आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में क्वीज एवं वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला क्रेडा विभाग के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन के विद्यार्थियों ने उत्साह […]
जल जीवन मिशन से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ
रायपुर फरवरी 2022/ राज्य सरकार द्वारा वनांचलों के दूरस्थ पहुंचविहिन इलाकों में भी जल जीवन मिशन के तहत् टेपनल के माध्यम से ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। जशपुर जिले के अधिकांश गांव घने जंगल, पहाड़, नदी, नालों, दुर्गम रास्तों से घिरे हुए हैं। ऐसे में जल जीवन मिशन के […]