रायपुर 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से सिक्ख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोहड़ी का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इसे किसानों का पर्व भी कहा जाता है। लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन सामूहिक रूप से अग्निदेव की पूजा की जाती है। इस दिन लोग नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवन की खुशियों को साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल कृषि और प्रकृति से जुड़ा है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हर किसी के जीवन में अच्छी सेहत और सुख व समृद्धि लेकर आए।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा की सभी समितियो में उर्वरक उयलब्ध कराने के दिये निर्देश
बलौदाबाजार,28 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार क़ो क़ृषि,सहकारिता, विपणन सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने समितियों में मांग अनुसार उर्वकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि विकासखंडवाऱ उर्वरक का लक्ष्य, भण्डारण एवं वितरण की रिपोर्ट तैयार करें और […]
अवैध धान परिवहन करते ट्रक और 770 बोरा धान जप्त
राजनांदगांव , नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा 21 नवम्बर को रात्रि 9.20 बजे अंतराज्यीय जांच अंबागढ़ चौकी कल्लुबंजारी में 1 ट्रक धान पकड़ा गया। ट्रक महाराष्ट्र के ग्राम कुडखेड़ा से सोमनी की एक राइस मिल जा रहा था, जिसे जांच चौकी में रोक कर जानकारी […]
धान उपार्जन के संबंध में कलेक्टर श्री भीम सिंह ने ली समितियों की बैठक
रायगढ़, नवंबर 2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने नगर निगम ऑडिटोरियम में धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था एवं नियमों के संबध में जिले के सहकारी समिति प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने समितियों को दिशा-निर्देश दिए की उर्पाजन केन्द्रों में खरीदी के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए। धान खरीदी शासन का […]