रायपुर 4 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मविभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के 5 जनवरी को जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा है कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी की विद्वता, सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत के पुनरुत्थान के पुरोधाओं में एक बड़ा नाम डॉ. जोशी का है। भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी आत्मनिर्भरता की बात डॉ. जोशी काफी लंबे समय से करते रहे हैं। शैक्षणिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा है कि डॉ जोशी का मार्गदर्शन हमे देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
संबंधित खबरें
बिलासादेवी एयरपोर्ट में नाईट लेण्डिंग सुविधा से जुड़े निर्माण कार्य कल से शुरू होंगे, वर्क ऑर्डर जारी
विमानन संचालक एवं कलेक्टर ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षणबिलासपुर, फरवरी 2023/विमानन विभाग के संचालक श्री एन.एन.एक्का एवं कलेक्टर सौरभकुमार ने आज बिलासा देवी केंवट हवाई अड़डा चकरभांठा का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई अड्डा प्रबंधन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कार्य प्रगति की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने बैठक […]
रायपुर में जी-20 बैठक की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां
मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लीरायपुर, 19 जून 2023/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 18-19 सितम्बर 2023 को जी-20 देशों के कार्य समूह की बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। बैठकों की तमाम व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां […]
गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यकम अंतर्गत ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैम्प का हुआ आयोजन
दुर्ग, 23 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यकम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन दुर्ग, जिला चिकित्सालय एवं बालको मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 21 जनवरी 2025 को जिला चिकित्सालय दुर्ग में एवं कैंसर […]