रायपुर 24 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 25 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मालवीय जी भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले अग्रणी नेताओं में से एक थे। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृभाषा तथा भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले मालवीय जी ने नवयुवकों के चरित्र-निर्माण के लिए और भारतीय संस्कृति की जीवंतता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की। उनका मानना था कि संसार के जो राष्ट्र उन्नति के शिखर पर हैं, वे शिक्षा के कारण ही हैं। वे अपने सरल स्वभाव के कारण लोगों के बीच प्रिय थे। वे भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें ‘महामना’ की उपाधि से विभूषित किया गया। मालवीय जी का निस्वार्थ जीवन हम सभी को सदा निस्वार्थ देशसेवा और मानवसेवा के लिए प्रेरित करते रहेगा।
संबंधित खबरें
जशपुर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में आटो रिक्शा के घाट से नीचे गिरने से 4 लोगों की मृत्यु, दो घायल रायपुर, 31 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट […]
कलेक्टर ने मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को असुविधा नहीं होने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2024।/sns/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई
रायपुर, 24 दिसम्बर 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मसीही समुदाय के लोगों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने […]